किसी पद के लिए कब और कैसे आवेदन भेजें?

यहां पर जो बताया जा रहा है वह कई वर्षों के अनुभव का निचोड़ है। इसने सेवाओं को प्रभावी ढंग से बेचने में हज़ारों लोगों की मदद की है। अनुभव यह सिद्ध करता है कि निम्नलिखित तरीक़े सबसे सीधे और प्रभावी तरीक़े हैं जो व्यक्तिगत सेवाओं के ख़रीदार और विक्रेता दोनों को जोड़ते हैं। 



1.रोज़गार ब्यूरो : सावधानी से किसी प्रतिष्ठित ब्यूरो का चुनाव करना चाहिए जिसकी उपलब्धि के संतोषजनक परिणाम हों और जिसने पर्याप्त लोगों को अच्छी नौकरियाँ दिलवाई हों। ऐसे ब्यूरो तुलनात्मक रूप से कम होते हैं।


 2.अख़बार, बिज़नेस जर्नल्स, मैग्ज़ीन्स में विज्ञापन : आम तौर पर वर्गीकृत विज्ञापन उन मामलों में संतोषजनक परिणाम देते हैं जहाँ क्लर्क या तनख़्वाह वाले आम पदों के लिए एप्लाई किया जाता है। उन लोगों के लिए डिस्प्ले एडवर्टाइज़िंग आवश्यक है जो एक्ज़ीक्यूटिव पद चाहते हैं। यह विज्ञापन अख़बार के ऐसे खंड में छपना चाहिए जहाँ नियोक्ता का ध्यान इसकी तरफ़ एकदम चला जाए। यह विज्ञापन किसी विशेषज्ञ द्वारा तैयार किया जाना चाहिए जो अच्छी तरह से जानता है कि किस तरह से पर्याप्त बेचने वाले गुणों का समावेश किया जाए ताकि सकारात्मक जवाब प्राप्त हो सके।


 3.एप्लीकेशन के व्यक्तिगत पत्र, जो सीधे फ़र्म्स व्यक्तियों को लिखे जाएँ जहाँ ऐसी सेवाओं की आवश्यकता हो : इन पत्रों को अच्छी तरह से साफ़ टाइप करवाया जाए और इन पर हाथ से हस्ताक्षर किए जाएँ। पत्र के साथ आवेदक की योग्यता का पूरा ब्यौरा होना चाहिए। आवेदन पत्र और अनुभव या योग्यता का ब्यौरा दोनों ही किसी विशेषज्ञ द्वारा तैयार किया जाना चाहिए। (इसमें क्या जानकारी देनी है इससे संबंधित निर्देश पढ़ें।) 


4. व्यक्तिगत परिचितों के द्वारा आवेदन : जहाँ तक संभव हो, आवेदक को किसी साझा परिचित के माध्यम से संभावित लोगों को ख़ास लाभ होता है जो एग्ज़ीक्यूटिव कनेक्शन चाहते हैं और अपनी तारीफ़ खुद नहीं करना चाहते।


 5.स्वयं आवेदन देना : कई मामलों में यह अधिक प्रभावी होता है कि आवेदक ख़ुद संभावित नियोक्ताओं को व्यक्तिगत रूप से अपनी सेवाएँ दे, जिस स्थिति में उस पद के लिए आवश्यक योग्यताओं का पूरा ब्यौरा दिया जाना चाहिए क्योंकि संभावित नियोक्ता अक्सर संभावित कर्मचारियों के रिकॉर्ड के बारे में अपने सहयोगियों से चर्चा करना पसंद करते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !