जिंदगी बदल देने वाली 5 बेस्ट प्रेरणादायक कहानियां । Top 5 Best Motivational Story In Hindi

दोस्तों आज आपके लिए यह पांच सबसे बेस्ट मोटिवेशनल कहानियां, प्रेरणादायक कहानियां पोस्ट किया हूं जिसे पढ़कर आपके जीवन में बहुत सारे बदलाव आएंगे। अगर आप भी मोटिवेशनल कहानियां पढ़ने के लिए दिलचस्पी रखते हैं तो यह हमारी जिंदगी बदल देने वाली 5 बेस्ट प्रेरणादायक कहानियां । Top 5 Best Motivational Story In Hindi जरूर आप ्पा पढ़िएगा । हमें कमेंट करके यह जरूर बताइएगा कि यह कहानियां आपके लिए कैसा लगा।

.

Best Motivational Story In Hindi

लोगो की नहीं अपने दिल की सुने


एक नगर में एक मशहूर चित्रकार रहता था । चित्रकार ने एक बहुत सुन्दर तस्वीर बनाई और उसे नगर के चौराहे मे लगा दिया और नीचे लिख दिया कि जिस किसी को, जहाँ भी इस में कमी नजर आये वह वहाँ निशान लगा दे। जब उसने शाम को तस्वीर देखी उसकी पूरी तस्वीर पर निशानों से ख़राब हो चुकी थी। यह देख वह बहुत दुखी हुआ।

उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि अब क्या करे वह दुःखी बैठा हुआ था। तभी उसका एक मित्र वहाँ से गुजरा उसने उस के दुःखी होने का कारण पूछा तो उसने उसे पूरी घटना बताई । उसने कहा एक काम करो कल दूसरी तस्वीर बनाना और उस मे लिखना कि जिस किसी को इस तस्वीर मे जहाँ कहीं भी कोई कमी नजर आये उसे सही कर दे।
उसने अगले दिन यही किया।

शाम को जब उसने अपनी तस्वीर देखी तो उसने देखा की तस्वीर पर किसी ने कुछ नहीं किया। उस ने हर तरफ अच्छे से बार बार देखा एक भी निशान कही पर भी नहीं मिलावह संसार की रीति समझ गया । “कमी निकालना , निंदा करना , बुराई करना आसान लेकिन उन कमियों को दूर करना अत्यंत कठिन होता है

शिक्षायही जिंदगी है दोस्तों कमी निकालने वालो की इस दुनिया में कोई कमी नहीं है, लोग तो आप के अच्छे कार्यो में भी कमी निकाल लेते है। इसलिए दुनिया की ना सोचे की लोग क्या कहेंगे वो करे जो आप को अच्छा लगे जो आप को सत्य लगे
.

दिल छू लेने वाली कहानी 


एक बूढ़ा व्यक्ति था जिसकी पत्नि का कुछ समय पहले ही निधन हो गया था। अब परिवार में केवल बेटा, बहु और एक छोटा सा पोता था, जिनके साथ वह बूढ़ा व्यक्ति रहता था। वैसे तो परिवार सुख समृद्धि से परिपूर्ण था। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन वह बूढ़ा बाप जो किसी समय अच्छा-खासा नौजवान था,

आज बुढ़ापे से हार गया था। अब उसके हाथ-पैर भी कांपने लगे थे और कोई भी काम ठीक ढ़ंग से नहीं कर पाते थे। आज उसे चलने के लिए लाठी की जरुरत पड़ने लगी थी और चेहरा झुर्रियों से भर चुका था। पत्नि की मृत्यु के बाद वे टूट से गए थे और बस अपना जीवन किसी तरह व्यतीत कर रहे थे। उनके घर की एक परम्परा बहुत पीढीयों से चली आ रही थी कि घर में शाम का खाना सभी साथ करते थे।

बेटा शाम को ऑफिस से घर आया तो उसे भूख बहुत तेज लगी थी सो जल्दी से भोजन करने के लिए बैठ गया, साथ में पिताजी भी बैठ गए। उसके पिताजी ने जैसे ही थाली उठाने की कोशिश की, तो थाली हाथ से छिटक गई और थोड़ी सब्जी टेबल पर गिर गई तो बहु-बेटे ने घृणा दृष्टि से पिता की ओर देखा और फिर से अपना खाना खाने लगे।

बूढ़े पिता ने जैसे ही अपने हिलते हाथो से भोजन करना शुरू किया तो कभी खाना कपड़ों पर गिर जाता, कभी टेबल पर, तो कभी जमीन पर। बहु ने चिढ़ते हुए कहा, “हे राम, पिताजी तो कितनी गन्दी तरह से खाना खाते हैं, इन्हे देख कर घृणा आती है। मन करता है इनकी थाली किसी अलग कोने में लगा दिया करू। बेटे ने भी ऐसे सिर हिलाया जैसे पत्नी की बात से सहमत हो।

उसका पोता यह सब मासूमियत से देख रहा था। अगले दिन पिताजी की थाली उस टेबल से हटाकर एक कोने में लगवा दी गई। अपनी भोजन की थाली एक कोने में लगी देखकर पिता जी को बहुत दु:ख हुआ लेकिन वे कर भी क्या सकते थे। सो वे बैठकर अपना भोजन करने लगे। भोजन करते-करते उन्हे वह समय याद आ रहा था जब वे अपने इसी बेटे को गोद में बिठाकर बड़े ही प्यार से भाेजन कराया करते थे और वह भी अपना खाना मेरे कपड़ो पर गिराया करता था , लेकिन मैंने कभी भी उसे खाना खिलाना बन्द नहीं किया। मुझे कभी घृणा नहीं आई।

बूढ़े पिता यही सोचते हुए रोज की तरह कांपते हाथों से खाना खाने लगे। खाना कभी इधर गिरता, तो कभी उधर गिर जाता। वे ठीक तरह से खाना भी नहीं खा पा रहे थे। उनका पोता, लगातार अपना खाना छोड़कर अपने दादाजी की तरफ देखे जा रहा था तो उसकी माँ ने पूछा, “क्या हुआ बेटे, तुम दादाजी की तरफ क्या देख रहे हो? तुम अपना खाना क्यों नहीं खा रहे?“

बच्चा बड़ी मासूमियत से बोला, “माँ, मैं देख रहा हूँ कि अपने बूढ़े माँ-बाप के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। जब मैं बड़ा होऊँगा और आप लोग बूढ़े हो जायेंगे, तब मैं भी आप लोगो को इसी तरह कौने में भोजन दिया करूँगा।“बच्चे के मुँह से ऐसा सुनते ही दोनों काँप उठे जैसे उन्हे किसी ने खींच के चांटा मार दिया हो। बच्चे की बात उनके मन में बैठ गई थी क्योंकि बच्चे ने मासूमियत के साथ एक बहुत बड़ी सीख दे दी थी।

ऐसा कहते हैं कि बच्चे और बूढ़े एक समान होते हैं लेकिन दोनों के व्यवहार में बहुत फर्क हो जाता है। बच्चे जब छोटे होते हैं और स्वयं अपने हाथ से खा-पी नहीं सकते, तब बड़े उनकी मदद करते हैं, लेकिन जब उम्र बढ़ जाने पर भोजन करते समय बड़ों के हाथ कांपते हैं, तब उन्हीं बच्चों द्वारा उन्हें ताने मारे जाते हैं। बच्चे जब छोटे होते हैं और स्वयं चल-फिर नहीं पाते, तब बड़े उन्हें चलना-फिरना सिखाते हैं, लेकिन जब उम्र बढ़ जाने पर बड़ों के पैर कांपते हैं, तब उन्हीं बच्चों द्वारा उन्हें चलने में मदद करने में, सहारा देने में शर्म महसूस होती है।

 इस छोटी सी कहानी का केवल इतना ही उद्देश्य है कि जब बड़ों के हाथ-पैर कांपने लगें, तो उन्हें आपके प्रेम, आपके स्नेह की ज्यादा जरूरत होती है क्योंकि अब उनके पास ज्यादा समय नहीं है। उन्होंने आपको सालों सम्भाला है, उन्हें भी कुछ साल सम्भाल लीजिए, ताकि जब आप बूढ़े होकर फिर से बच्चा बनें, तो आपको भी कोई उतने ही प्रेम और स्नेह से सम्भालने में खुशी अनुभव कर सके।

 एक कौवा और गरुड़ कहानी


एक बार एक कौआ,मांस के एक टुकड़े को पकड़कर बैठने और खाने के लिए उड़ रहा था।

हालाँकि, गिद्धों का एक झुंड उसका पीछा कर रहा था। कौवा चिन्तित था और ऊँची और ऊँची उड़ान भर रहा था, फिर भी गिद्ध गरीब कौवे के पीछे थी।

तभी “गरुड़” ने कौवे की आंखों में दुर्दशा और पीड़ा देखी। कौवे के करीब आकर उसने पूछा:

“क्या बात है? आप बहुत” परेशान “और” तनाव “में हैं?” ..

कौवा रोया “इन गिद्धों को देखो !! वे मुझे मारने के लिए मेरे पीछे हैं”।

गरुड़ ज्ञान का पक्षी होने के कारण बोला “ओह माई फ्रेंड !! वे तुम्हें मारने के लिए तुम्हारे पीछे नहीं हैं !! वे मांस के उस टुकड़े के पीछे हैं जिसे आप अपनी चोंच में पकड़े हुए हैं”। बस इसे गिराएं और देखें कि क्या होगा।

कौवा ने गरुड़ के निर्देशों का पालन किया और मांस का टुकड़ा गिरा दिया।टुकड़ा गिराते ही सभी गिद्धों गिरते हुए मांस की ओर उड़ गए।

गरुड़ ने मुस्कुराते हुए कहा “दर्द केवल तब तक है जब तक आप इसे पकड़ते हैं” जस्ट ड्राप “।

कौवा बस झुका और बोला “मैंने मांस का यह टुकड़ा गिरा दिया, अब, मैं और भी ऊंची उड़ान भर सकता हूँ ..”।

शिक्षा’-

1.लोग “अहंकार” नामक विशाल बोझ को ढोते हैं, जो हमारे बारे में एक झूठी पहचान बनाता है, कि हम अपने लिए यह कहते हुए पैदा करते हैं कि “मुझे प्यार की ज़रूरत है, मुझे आमंत्रित करने की आवश्यकता है, मैं ऐसा हूं और इसलिए ..” आदि …”बस गिरा दो…।

2.लोग “अन्य कार्यों” से तेजी से चिढ़ जाते हैं, यह मेरा दोस्त, मेरे माता-पिता, मेरे बच्चे, मेरा सहयोगी, मेरा जीवन साथी हो सकता है और मुझे “क्रोध” “जस्ट ड्राप..

3.लोग खुद की तुलना दूसरों से करते हैं.सुंदरता, धन, जीवन शैली, अंक, प्रतिभा और मूल्यांकन में और परेशान महसूस करते हैं,हमारे पास जो कुछ भी है उसके प्रति आभारी होना चाहिए. तुलना, नकारात्मक भावनाएं .”बस ड्रॉप” बस बोझ गिरा दो।

जिंदगी बदल देने वाली 5 बेस्ट प्रेरणादायक कहानियां । Top 5 Best Motivational Story In Hindi

जिंदगी बदल देने वाली 5 बेस्ट प्रेरणादायक कहानियां । Top 5 Best Motivational Story In Hindi

 

बुरे समय में सयंम रखें

जंगल में एक गर्भवती हिरनी बच्चे को जन्म देने को थी। वो एकांत जगह की तलाश में घुम रही थी, कि उसे नदी किनारे ऊँची और घनी घास दिखी। उसे वो उपयुक्त स्थान लगा शिशु को जन्म देने के लिये।

वहां पहुँचते ही उसे प्रसव पीडा शुरू हो गयी।
उसी समय आसमान में घनघोर बादल वर्षा को आतुर हो उठे और बिजली कडकने लगी।

उसने दाये देखा, तो एक शिकारी तीर का निशाना, उस की तरफ साध रहा था। घबराकर वह दाहिने मुडी, तो वहां एक भूखा शेर, झपटने को तैयार बैठा था। सामने सूखी घास आग पकड चुकी थी और पीछे मुडी, तो नदी में जल बहुत था।

मादा हिरनी क्या करती ? वह प्रसव पीडा से व्याकुल थी। अब क्या होगा ? क्या हिरनी जीवित बचेगी ? क्या वो अपने शावक को जन्म दे पायेगी ? क्या शावक जीवित रहेगा ?

क्या जंगल की आग सब कुछ जला देगी ? क्या मादा हिरनी शिकारी के तीर से बच पायेगी ?क्या मादा हिरनी भूखे शेर का भोजन बनेगी ?
वो एक तरफ आग से घिरी है और पीछे नदी है। क्या करेगी वो ?

हिरनी अपने आप को शून्य में छोड, अपने बच्चे को जन्म देने में लग गयी। कुदरत का कारिष्मा देखिये। बिजली चमकी और तीर छोडते हुए, शिकारी की आँखे चौंधिया गयी। उसका तीर हिरनी के पास से गुजरते, शेर की आँख में जा लगा,शेर दहाडता हुआ इधर उधर भागने लगा।और शिकारी, शेर को घायल ज़ानकर भाग गया। घनघोर बारिश शुरू हो गयी और जंगल की आग बुझ गयी। हिरनी ने शावक को जन्म दिया।

शिक्षा – हमारे जीवन में भी कभी कभी कुछ क्षण ऐसे आते है, जब हम चारो तरफ से समस्याओं से घिरे होते हैं और कोई निर्णय नहीं ले पाते। तब सब कुछ नियति के हाथों सौंपकर अपने उत्तरदायित्व व प्राथमिकता पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। निर्णय ईश्वर करता है हमें उस पर विश्वास कर उसके निर्णय का सम्मान करना चाहिए।

5 बेस्ट प्रेरणादायक कहानियां । Top 5 Best Motivational Story In Hindi

पहले सौ बार सोचें और तब फैसला करें.

एक समय की बात है…एक सन्त प्रात: काल भ्रमण हेतु समुद्र के तट पर पहुँचे…

समुद्र के तट पर उन्होने एक पुरुष को देखा जो एक स्त्री की गोद में सर रख कर सोया हुआ था.

पास में शराब की खाली बोतल पड़ी हुई थी. सन्त बहुत दु:खी हुए.

उन्होने विचार किया कि ये मनुष्य कितना तामसिक और विलासी है, जो प्रात:काल शराब सेवन करके स्त्री की गोद में सर रख कर प्रेमालाप कर रहा है.

थोड़ी देर बाद समुद्र से बचाओ, बचाओ की आवाज आई,

सन्त ने देखा एक मनुष्य समुद्र में डूब रहा है,मगर स्वयं तैरना नहीं आने के कारण सन्त देखते रहने के अलावा कुछ नहीं कर सकते थे.

स्त्री की गोद में सिर रख कर सोया हुआ व्यक्ति उठा और डूबने वाले को बचाने हेतु पानी में कूद गया.

थोड़ी देर में उसने डूबने वाले को बचा लिया और किनारे ले आया.

सन्त विचार में पड़ गए की इस व्यक्ति को बुरा कहें या भला.

वो उसके पास गए और बोले भाई तुम कौन हो, और यहाँ क्या कर रहे हो…?

उस व्यक्ति ने उत्तर दिया : —

मैं एक मछुआरा हूँ मछली मारने का काम करता हूँ.आज कई दिनों बाद समुद्र से मछली पकड़ कर प्रात: जल्दी यहाँ लौटा हूँ.

मेरी माँ मुझे लेने के लिए आई थी और साथ में(घर में कोई दूसरा बर्तन नहीं होने पर) इस मदिरा की बोतल में पानी ले आई.

कई दिनों की यात्रा से मैं थका हुआ था और भोर के सुहावने वातावरण में ये पानी पी कर थकान कम करने माँ की गोद में सिर रख कर ऐसे ही सो गया.

सन्त की आँखों में आँसू आ गए कि मैं कैसा पातक मनुष्य हूँ,जो देखा उसके बारे में मैंने गलत विचार किया जबकि वास्तविकता अलग थी.

कोई भी बात जो हम देखते हैं, हमेशा जैसी दिखती है वैसी नहीं होती है उसका एक दूसरा पहलू भी हो सकता है.

‘शिक्षा…..
किसी के प्रति कोई निर्णय लेने से पहले सौ बार सोचें और तब फैसला करें.

Join Telegram Channels

यह भी पढ़ सकते हैं

150 से अधिक सक्सेस हिंदी कोट्स , Success quotes hindi

 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !