Moulana Jalaluddin Rumi :-जिंदगी के इन पांच सवालों के मौलाना जलालुद्दीन रूमी द्वारा जवाब

जिंदगी के इन पांच सवालों के मौलाना जलालुद्दीन रूमी द्वारा जवाब
जिंदगी के इन पांच सवालों के मौलाना जलालुद्दीन रूमी द्वारा जवाब

सवाल-1. ज़हर किसे कहते हैं ?

जवाब – हर वो चीज़ जो हमारी ज़रूरत से ज़्यादा हो ज़हर बन जाती है ख्वाह वो क़ुव्वत हो या इक़्तिदार हो-अनानियत हो- दौलत हो- भूख हो- लालच हो- सुस्ती या काहिली हो- अज़्म व हिम्मत हो- नफरत हो या कुछ भी हो

सवाल-2.ख़ौफ किस शय का नाम है ?

जवाब- गैर मुतावक़्के (जिसकी उम्मीद ना की हो) सूरते हाल को क़ुबूल ना करने का नाम खौफ है- अगर हम गैर मुतावक़्के को क़ुबूल कर लें तो वो एक बड़े काम में तब्दील हो जाता है-

सवाल-3. हसद किसे कहते हैं ?

जवाब- दूसरों में खैरो खूबी तस्लीम ना करने का नाम हसद है- अगर इस खूबी को तस्लीम कर लें तो ये रश्क और कश्फ यानी हौसला अफज़ाई बन कर हमारे अंदर आगे बढ़ने का जज़्बा पैदा करता है-

सवाल-4.गुस्सा किस बला का नाम है ?

जवाब- जो अम्र हमारे क़ाबू से बाहर हो जाए- उसे तस्लीम ना करने का नाम गुस्सा है- अगर कोई तस्लीम कर ले कि ये अम्र उसके क़ाबू से बाहर है तो गुस्से की जगह अफू व दरगुज़र और तहम्मुल ले लेते हैं-

सवाल-5. नफरत किसे कहते हैं ?

जवाब- किसी शख्स को जैसा वो है तस्लीम ना करने का नाम नफरत है- अगर हम बगैर किसी शर्त के उसे तस्लीम कर लें तो ये मुहब्बत में तब्दील हो सकता है..!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !